फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Voting will close 48 hours before the liquor shops

मतदान से 48 घंटे पहले बंद हो जाएगी शराब की दुकानें

Wed, 25 Nov 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए चारों चरण के मतदान से 48 घंटे पूर्व मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। मतदान खत्म होने के बाद ही इनकी बिक्री हो सकेगी।
विज्ञापन

आदेश को निर्गत करते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में ब्लाक सिंधौली, बंडा, खुटार और पुवायां क्षेत्र में 26 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे से 28 नवंबर को मतदान समाप्ति तक, द्वितीय चरण के मतदान में ब्लाक मदनापुर, कांट, भावलखेड़ा और ददरौल के क्षेत्र में 29 नवंबर शाम साढ़े चार बजे से एक दिसंबर मतदान समाप्ति तक, तृतीय चरण के मतदान में ब्लाक खुदागंज, जैतीपुर, निगोही और तिलहर के क्षेत्र में तीन दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे से पांच दिसंबर को मतदान समाप्ति तक, चौथे चरण के मतदान में ब्लाक जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान क्षेत्र में सात दिसंबर शाम साढ़े चार बजे से नौ दिसंबर मतदान समाप्ति तक समस्त मादक पदार्थों की दुकानें बंद रहेगी। इसमें (देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग, मॉडल शाप) शामिल हैं। मतगणना के दिन 12 दिसंबर को मतगणना स्थल से आठ किलोमीटर की परिधि में आने वाली शराब दुकानें, बीयर, भांग और मॉडल शॉप मतगणना समाप्ति तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन

000
सौ गांवों में 1198 लोगों को किया पाबंद
- कच्ची शराब में 22 लोगों को भेजा जेल
शाहजहांपुर। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सौ गांवों का भ्रमण करके 1198 लोगों को धारा 107/116 के अंतर्गत पाबंद किया। इसके साथ ही एक अनाधिकृत शस्त्र और दो कारतूस बरामद किए। आबकारी और पुलिस टीम ने बंडा आवा बुजुर्ग, कुईया, महोलिया, पसियापुर आदि गांवों में छापामारी करके 40 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए और एक हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने 64 स्थानों पर वॉल पेंटिंग हटाई और 323 स्थानों से बैनर हटवाए गए। सार्वजनिक स्थलों और शासकीय भवनों पर लगे 94 पोस्टर, कटआउट, होर्डिंग हटाए गए। इसके साथ ही बिना अनुमति के चल रहे 10 स्थलों पर लाउड स्पीकरों को जब्त किया गया। पुवायां क्षेत्र में 550 लीटर कच्ची शराब जब्त कर तीन भट्ठियां और 3500 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तहसील सदर में एक और पुवायां में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed