{"_id":"61f04aeae2580c1c4e56aad4","slug":"vote-for-development-and-employment-shahjahanpur-news-bly47353321","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास और रोजगार के रास्ते खोलने वाले के पक्ष में होगी वोट की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और रोजगार के रास्ते खोलने वाले के पक्ष में होगी वोट की चोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। 14 फरवरी को होने वाले मतदान में बेहतर सरकार और अच्छे उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदाता अपने वोट की चोट करेंगे। इस बार आधी आबादी ने मन बनाया कि वह जाति-मजहब से ऊपर उठकर विकास के मार्ग प्रशस्त करने वाले को वोट देकर विधानसभा भेजेगी। मंगलवार को अमर उजाला की ओर से हुए वर्चुअल संवाद में महिलाओं ने किसी का नाम नहीं लिया, पर स्पष्ट कर दिया कि वह कैसा विधायक चाहती हैं। सभी की पसंद रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने वाली सरकार है।
नकारात्मक विचार वालों का बहिष्कार हो
-विधायक का ईमानदार होना बहुत जरूरी है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने वाले और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाले उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा में भेजने की तैयारी है। सकारात्मक दिशा में राजनीति होना चाहिए। नकारात्मक विचार वाले नेताओं का बहिष्कार करना बेहद जरूरी है।
आयुषी गुप्ता
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को चुने जनता
-हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हम जिसे अपना जनप्रतिनिधि चुन रहे हैं। उसका जिम्मेदार होना बेहद जरूरी है। वोट लेने के बाद आम जन की आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाना उसका दायित्व है। जरूरतमंदों की मदद करने वाला और हर व्यक्ति को साथ में लेकर चलने वाले को एमएलए चुनना है। इस बार किसी के बहकावे में नहीं आए।
विज्ञापन
अनिला
रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा
-शहर की कुछ सड़कें काफी बेहतर हैं, लेकिन कुछ का हाल काफी ज्यादा खराब है। गलियों के नुक्कड़ पर लगने वाले अराजक तत्वों पर भी लगाम नहीं लग पाई। जनपद में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। इतने वादे होने के बाद भी युवाओं का एक बड़ा समूह बेरोजगार घूम रहा। जिसके चलते उन्हें दूसरे राज्यों में काम के लिए जाना पड़ता है।
नेहा दीक्षित
फैक्ट्री की स्थापना कर रोजगार दें
-चुनाव आते ही नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। हाथ जोड़कर, पैर छूकर नेता वोट पाने की जुगत में लग जाते हैं, लेकिन जनता के बारे में कोई नहीं सोचता है। इस समय युवाओं को रोजगार की जरूरत है। जनपद में रोजगार के अवसर बिल्कुल नहीं है। यहां कोई ऐसा प्रोजेक्ट लगे, जिससे जिले के युवाओं को नौकरी मिल सके।
हमदा खान
भैंसों की वजह से जाम से परेशानी
-शहर में सबसे बड़ा मुद्दा जाम का है। असमय निकलने वाली भैंसों से जाम लगता है, साथ ही हादसे भी होते हैं। इस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। वोट को जाति-धर्म के आधार पर देने के बजाय मुद्दों पर दिया जाए। जनता की आवाज को सुनने वाले को विधायक चुनने की जरूरत है। हमारी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने वाले को वोट देंगे।
शीबा खान
खुद भी जिम्मेदार बनने की जरूरत
-पिछले कुछ वर्षों में नगर का विकास हुआ है। सड़कें बेहतर हो गई। सफाई भी अच्छी होने लगी। जानवरों की बड़ी समस्या है। सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों से बचना आसान काम नहीं है। यह हादसों की वजह भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूरत है। शिक्षा के लिए भी काम होना चाहिए। जिससे लोग लाभ प्राप्त कर सकें।
श्रुति शर्मा
गोशालाओं का निर्माण होना चाहिए
-ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी लावारिस जानवरों की है। जानवर रात में पूरी फसल को चौपट कर जाते हैं। जिस कारण किसानों को पूरी रात जागकर अपनी फसल को बचाना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान कराने की जरूरत है। गोशालाओं का निर्माण कराकर गोवंश को उसमें रखा जाए। सड़कों की स्थिति भी बेहतर होना चाहिए।
कोमल, जैतीपुर
अतिक्रमण की सबसे बड़ी समस्या
=शहर में जाम की सबसे बड़ी समस्या है। कुछ सड़कों को अतिक्रमण ने घेर लिया। जिस कारण निकलना दूभर है। हर बार चुनाव में अतिक्रमण हटाकर जाम से निजात दिलाए जाने की घोषणा होती है, लेकिन हल नहीं निकलता है। शिक्षा, जाम और अतिक्रमण की समस्याओं को हटाने वाला नेता ही जनता का दिल जीत सकता है
ब्यूटी