फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Volleyball trophy won by the GF College

वॉलीबाल में जीएफ कॉलेज ने जीती ट्रॉफी

Sat, 29 Aug 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 29 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Volleyball trophy won by the GF College
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जिला खेल कार्यालय और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में हॉकी के साथ कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। समापन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खेल कार्यालय की ओर से परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम और युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण अंचलों में खेलकूद कराए गए।
विज्ञापन

स्टेेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में जीएफ कॉलेज ने स्टेडियम ए को 25-23 और 25-22 से पराजित कर विजयश्री हासिल की। हॉकी के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने इस्लामिया कॉलेज को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-19 शतरंज के बालिका वर्ग में सुरति शर्मा ने प्रथम, बालक वर्ग में शोभित शर्मा ने प्रथम और राघव सोमानी ने द्वितीय और अपूर्व खन्ना ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-14 में वंश ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय, सीनियर वर्ग में सौरभ ने प्रथम, अतुल ने द्वितीय, लावण्य मिश्रा ने तृतीय, बालिका वर्ग में स्नेहा जिला चैंपियन बनी। निर्णायक मंडल में मो. उजैर, सुनील बाबू, अजय, प्रदीप कुमार, शक्ति सिंह, अंकित सेन, नदीम खान, विपिन अग्निहोत्री, देवेश कुमार, बिंदू  कुमार, शैल सक्सेना, मोहम्मद शकील, मोईद खां, राजू, रहमानी, अमरुद्दीन, अभिनव, मुशीर खां, मोहम्मद अनवर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई, वॉलीबाल संघ के जिला सचिव सीपी यादव आदि के साथ विजेताओं को पुरस्कार बांटे। जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में जन्मसिद्ध अधिकार बनी बेईमानी
शाहजहांपुर। अपने जनपद में होने वाले किसी भी स्तर के खेलकूद में बेईमानी मानो जन्मसिद्ध अधिकार बन चुकी है। जहां आयु वर्ग की पाबंदी होती है, वहां तो बेईमानी सिर चढ़कर बोलती है। स्टेडियम में खेल दिवस पर कराई गई हॉकी प्रतियोगिता अंडर-14 आयु वर्ग की बताई गई थी। शनिवार को हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में जब टीमें मैदान में उतरीं तो कोई एक-दो ऐसी टीमें थी, जिनमें 20-22 और 25 साल के युवा खेलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed