{"_id":"5e1cbef18ebc3e878d5d7ac1","slug":"violence-report-shahjahanpur-news-bly3918904198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर बोला हमला, परिजनों के हाथ लगी दबंगों की रायफल और मोबाइल और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर बोला हमला, परिजनों के हाथ लगी दबंगों की रायफल और मोबाइल और फिर...
विज्ञापन
जैतीपुर। दबंगई में कुछ लोग रविवार शाम सरसवा गांव में एक मकान में घुस गए और परिवार के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गए। एक हमलावर से पीड़ित परिवार ने राइफल और उसका मोबाइल छीन लिया। उसे बाद में पुलिस के सुुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
गांव सरसवा निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम गांव का ही एक व्यक्ति राइफल लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। तभी उसके पुत्र ने छिपकर पीछे से आरोपी को पकड़ लिया। बेटे ने उसकी राइफल व मोबाइल छीन लिया। कुछ देर बाद बिहारीपुर खुर्द गांव के अन्य लोग एक साथ नाजायज असलाह लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से कई फायर किए। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की, तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। पीड़ित के बेटे ने हमलावर से छीनी गई राइफल और मोबाइल पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। पीड़ित ने बताया कि गांव में उसका अकेला परिवार है। इस वजह से उसे व परिवार को जान को खतरा है। कुछ दबंग किस्म के लोग उसके परिवार को गांव से भगाना चाहते हैं। इसलिए आए दिन दबंगई दिखाते रहते हैं। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद