फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers suffering from the disease died by hanging

   बीमारी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी 50 वर्षीय कालीचरन ने बीमारी से परेशान होकर शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवारीजनों के मुताबिक कालीचरन पिछले करीब दो साल से बीमार चल रहे थे। उन्हें कई बीमारियों ने घेर रखा था। वह इलाज कराते-कराते परेशान हो चुके थे। उन्होंने गांव के बाहर खेत में सब्जी की रखवाली के लिए झोपड़ी डाल रखी थी। शनिवार की रात उनका बेटा हरीश खेत पर उन्हें खाना देने गया था। कालीचरन खाना खाने के बाद झोपड़ी में पड़ी चारपाई पर लेट गए। रविवार की सुबह हरीश चाय देने गया तो उसने देखा कि कालीचरन झोपड़ी में लगी बल्ली पर गमछे के सहारे फांसी पर लटक रहे थे। हरीश ने फौरन परिवार के अन्य लोगों और ग्रामीणों को सूचना दी। फिर तो परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालीचरन के चार बेटे और चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed