फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers learn yoga Various tricks

ग्रामीणों ने सीखे योग के विभिन्न गुर

Thu, 14 Jan 2016 11:26 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers learn yoga Various tricks
क्षेत्र के गांव रुजुवारी में चल रहे योग शिविर में ग्रामीणों ने योग के विभिन्न चरण सीखे।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में चल रहे निरोगी भारत योगी भारत अभियान के तहत योगाचार्य रानू शर्मा ने योगाभ्यासियों को बताया कि योग के तीन चरण होते हैं। पहला व्यायात्मक, क्रियात्मक और ध्यानात्मक चरण।

व्यायात्मक में हम अपने स्थूल शरीर को पुष्ट और मजबूत बनाने के लिए जो क्रियाएं करते है, जैसे यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक आदि करते हैं। क्रियात्मक चरण में हम आसनों द्वारा शरीर की विकृतियों को दूर कर सुडौल, संतुलित और लचीला बनाते हैं तथा अंतिम चरण ध्यानात्मक चरण या आध्यात्मिक चरण होता है जिसमें हम प्राणायामों द्वारा अपनी श्वांस पर नियंत्रण कर अपने स्थुल शरीर के साध्य एवं असाध्य रोगों को दूर करके सूक्ष्म शरीर, मन और आत्मा का परमात्मा के साथ एकीकरण की क्रिया ही योग कहलाती है। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति तिलहर के तहसील प्रभारी राजेंद्र पाल सिंह एवं साधकों में शिव ओम, अमित मौर्य, अरुण, विकास, सुमित, बागेश, कृष्ण कुमार, कुलदीप कुमार, हिमांशु, मुरारी, अजीत वर्मा, हेमचंद, शैलेंद, सत्यदेव पाल, सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed