फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager beaten to death due to old rivalry in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पड़े मिले खून से सने डंडे

Thu, 28 Mar 2024 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 01:11 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक ग्रामीण का शव चकरोड पर पड़ा मिला। शव के पास खून से सने दो डंडे पड़े थे। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Villager beaten to death due to old rivalry in Shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुड़िगवां में धर्मजीत (45) की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव बृहस्पतिवार सुबह गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर चकरोड पर पड़ा मिला। पुलिस ने गांव के ही सोहित और गांव भूड़ा के एक अन्य युवक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


धर्मजीत के पुत्र नीतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की शाम चार बजे गांव का सोहित और गांव के ही नरेश कुमार का साला बंडा के गांव भूड़ा निवासी युवक (जिसका नाम नहीं जानते हैं) उनके पिता को घर से बाइक पर बिठाकर ले गए थे। देर रात तक धर्मजीत के वापस न आने पर परिजनों ने सोचा कि धर्मजीत रिश्तेदारी में कहीं रुक गए होंगे। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने गांव से डेढ़ किमी दूर चकरोड पर धर्मजीत का शव पड़ा देखा। जानकारी पाकर धर्मजीत के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


बेवफा जीवनसाथी: दो साल से प्यार... अब प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल; पत्नी ने बचने के लिए बनाया था ये प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने बताया कि जो लोग पिता को बुलाकर ले गए थे, उन्होंने ही डंड से पीटकर और गला काटकर उनके पिता को मार डाला है। रिपोर्ट में नीतीश ने पुलिस को यह भी बताया है कि गांव दिउहना के शंकरलाल, किशन कुमार, रामसिंह, धर्मपाल से उनके पिता का चकरोड को लेकर विवाद चल रहा था। इस बिंदु पर भी जांच की मांग की गई है।

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं 
नीतीश अपने पिता की हत्या के कारण की जानकारी नहीं दे सके हैं। शव के पास से एक पेड़ के दो मोटे डंडे बरामद हुए हैं। इन पर खून लगा हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सोहित और दूसरा आरोपी गायब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि धर्मजीत का गला नहीं कटा था। 



एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि चकरोड किनारे खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed