{"_id":"6ad91fc45b85bd20e108aa9b","slug":"village-head-dies-in-road-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188104-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत
विज्ञापन
अवधेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : Samvad
जलालाबाद। जलालाबाद से गांव लौट रहे मदनापुर की ग्राम पंचायत राजपुर नगला के प्रधान अवधेश यादव (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई।
अवधेश बुधवार रात करीब दस बजे बाइक से गांव जा रहे थे। पैंदापुर निवासी एक व्यक्ति ने सड़क पर गड्ढे के पास उन्हें पड़ा देखा। पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी। पहचान होने पर उसने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और अवधेश को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अवधेश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में पत्नी पूनम के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। संवाद