फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vidyarthi Parishad protests over 10 demands, including a reduction in fees.

Shahjahanpur News: फीस कम करने समेत 10 मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vidyarthi Parishad protests over 10 demands, including a reduction in fees.
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में धरना देते विद्या​र्थी परिषद के कार्यकर्ता। स
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यालय में कुलपति के मौजूद नहीं मिलने पर छात्र नेताओं ने उन्हें लापता घोषित कर दिया। बाद में पहुंचे कुलपति को दस सूत्री मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री संदीप सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। कुलपति के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर छात्र नेताओं ने उन्हें लापता घोषित कर धरना शुरू कर दिया। सागर ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की फीस काफी अधिक है। बीबीए, बीसीए की फीस 18 हजार, एलएलबी की 24 हजार, बीएड की 30 हजार और एलएलएम की फीस 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने व्यावसायिक पाठ्यक्रम की फीस 50 प्रतिशत कम करने, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शुल्क में छूट देने, सेमेस्टर प्रणाली में फीस को दो किस्तों में सेमेस्टर के आधार पर लेने, पिछड़ा वर्ग महिला छात्रावास को कर्मचारियों के कब्जे से मुक्त कर छात्राओं को उपलब्ध कराने, प्रवेश की तिथि बढ़ाने, शिक्षकों के समायोजन के नाम पर 25 लाख रुपये की कथित अवैध वसूली के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, आयुष्मान चौहान, योगेंद्र मिश्रा, सौम्या गुप्ता, रीवा वर्मा, वैभव सक्सेना, आशुतोष मिश्रा, योगेश मिश्रा, जितिन, अमित, नेलिश आदि मौजूद रहे।
-------------------------
विद्यार्थी परिषद की ओर से लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है। ज्ञापन लेने के बाद छात्रों को बुलाया था, पर कोई नहीं आया।

-प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, कुलपति

शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में धरना देते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स

शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में धरना देते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed