{"_id":"9c1db558f4d4141e020402f39209566b","slug":"victim-s-father-asked-to-sell-the-ashram-to-the-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आसाराम आश्रम की नीलामी कराए जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम आश्रम की नीलामी कराए जिला प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम पर बकाया बिजली बिल वसूली को जारी आरसी पर बोले बिटिया के पिता
बिटिया से दुराचार के आरोपी कथावाचक आसाराम के आश्रम के लिए बिटिया के पिता ने ही जमीन उपलब्ध कराकर ट्रस्ट को दान की थी। इस नाते वहां का बिजली कनेक्शन भी उनके नाम पर जारी कर दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष के नाते बिटिया के पिता आश्रम का बिजली बिल स्वयं जमा करते रहे। 15 अगस्त 2013 को बिटिया से हुई दुराचार की घटना के बाद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
बिटिया के पिता के अनुसार तभी से आश्रम में रहने वाले अन्य सेवादार वहां का बिजली बिल जमा करते रहे, लेकिन पिछले कुछ माह से बकाया विद्युत देय अदा नहीं किए जाने पर उनके नाम आरसी जारी कर दी गई। आरसी की वसूली के लिए घर पहुंचे राजस्व कर्मियों से आश्रम में रहने वाले सेवादारों से बिजली देय की धनराशि लेने का आग्रह किया, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है।
बिटिया के पिता का कहना है कि वह मुकदमे के सिलसिले में बाहर हैं और शहर लौटते ही इस बारे में डीएम से भेंट करके आश्रम की नीलामी करके वहां के बिजली बिल की अदायगी कराने का अनुरोध करेंगे। इधर, तहसीलदार ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि आरसी पर विभागीय वसूली शुल्क मिलाकर कुल 32 हजार 942 रुपये देय हैं।