{"_id":"b1d57662492bc3348a045e6d497a20ee","slug":"very-malnourished-children-admitted-to-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती कराएं अति कुपोषित बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती कराएं अति कुपोषित बच्चे
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन योजना के तहत पांच वर्ष आयु तक के अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए चलाए जा रहे जिला स्तरीय पोषण मिशन कार्यक्रम की सोमवार को सीडीओ पुलकित खरे ने समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अति कुपोषित श्रेणी के बीमार बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि ऐसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी है। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी ऐसे बच्चों को जिला अस्पताल तक भेजने का दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि पोषण मिशन प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इसलिए संबंधित अधिकारी पूरी लगन और निष्ठा से अपने दायित्व निभाएं। स्वास्थ्य विभाग के डीपीओ यह सुनिश्चित करें कि सभी चिह्नित बच्चों को नियमित पौष्टिक खाद्य वस्तुएं मिलें और उनका स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे।
उन्होंने पोषण मिशन के तहत गोद लिए गए गांवों के नोडल अधिकारियों को निरंतर भ्रमण करके कुपोषित बच्चों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी मिश्रा को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलवाकर बच्चों को रोजाना पौष्टिक आहार सुलभ कराएं। समीक्षा से पता चला कि बीते एक माह के दौरान 208 बच्चे अति कुपोषित से कुपोषित और 6142 बच्चे कुपोषित से सामान्य श्रेणी में लाए जा चुके हैं। बैठक में सीएमएस डॉ. केशव स्वामी, डिप्टी सीएमओ डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी, बीएसए राकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
0000
कामधेनु योजना की लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
शाहजहांपुर। श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए शासन की महत्वाकांक्षी कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना की सोमवार को समीक्षा हुई। संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीडीओ पुलकित खरे ने बैंक अधिकारियों को सभी श्रेणियों की कामधेनु योजना सहित मुर्गी पालन योजना की लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इन योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति में बैंक अधिकारियों से लाभार्थियों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित बैंक शाखाओं के अधिकारी इन योजनाओं की लंबित पत्रावलियां तीन दिन में निस्तारित कर अवगत कराएं। कामधेनु योजना के लाभार्थी राजाराम गुप्ता को बैंक देनदार पाए जाने पर सीडीओ ने सीवीओ डॉ. इंद्रमणि को उनके स्थान पर दूसरे लाभार्थी का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने एलडीएम वीएम गुप्ता को निर्देश दिया कि बॉब के मंडलीय कार्यालय में लंबित मिनी कामधेनु की सभी पांच पत्रावलियां जल्द निस्तारित कराएं।