फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Veer Abdul Hamid's sacrifice cannot be forgotten: Finance Minister

वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : वित्तमंत्री

Sun, 14 Sep 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Veer Abdul Hamid's sacrifice cannot be forgotten: Finance Minister
कैंट ​​स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। 1965 के भारत पाक युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 60वां शहीद दिवस कैंट स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क पर सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वित्तमंत्री ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को भुलाया नहीं सकता।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने अपने पराक्रम से दुश्मनों के इरादों को नेस्तनाबूत किया। उन्होंने कहा कि देश पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले हर शहीद पर पूरे देश को नाज है। विशिष्ट अतिथि शहीद-ए-आजम अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खां ने वीर अब्दुल हमीद की कुर्बानी और उनके अदम्य साहस को बेमिसाल बताते हुए कहा कि ऐसे देशभक्त वीर योद्धा सदियों में पैदा होते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंजुमन इदरीसिया के सीनियर मेंबर हाजी जलालुद्दीन इदरीसी ने सरकार से मांग की है कि इदरीसी बिरादरी को अत्यधिक पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए और सिलाई के पेशे को दस्तकारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया की ओर से भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वित्तमंत्री को सौंपा गया। इस दौरान छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, संस्था के अंजुमन इदरीसिया के जिलाध्यक्ष नौशाद हसन इदरीसी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना, सलीमुद्दीन, नकी इदरीसी, शमशुद्दीन इदरीसी, हारून इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed