फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VDO suspend

आवास आवंटन में गड़बड़ी पर ग्राम पंचायत अधिमारी निलंबित

Thu, 25 Aug 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
VDO suspend
पुवायां। गांव बलिसंडी बुजुर्ग के ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक गंगवार को डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निलंबित कर दिया है। उन पर आवास आवंटन में पात्र लोगों को अपात्र दर्शाने का आरोप है। योजना से वंचित लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ के अनुसार बिलसंडी बुजुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पांच पात्र लाभार्थियों को शासनादेशों का उल्लंघन कर मनमाने ढंग से अपात्र घोषित कर दिया गया था। शिकायत होने पर जांच कराई गई तो अपात्र दर्शाए गए लोग पात्र पाए गए। अशोक गंगवार पर पदीय दायित्वों का निर्वहन न करना और अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना पाया गया। उनको निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान महंगाई भत्ता आदि देय नहीं होगा। मामले की जांच ददरौल के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंपी गई है। निलंबन के दौरान अशोक गंगवार खंड विकास अधिकारी पुवायां के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed