{"_id":"630bc0e2b1f0520a8660f9c8","slug":"vate-on-no-confidence-motion-today-shahjahanpur-news-bly495823734","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान, एसपी ने परखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान, एसपी ने परखी तैयारी
विज्ञापन
निगोही। ब्लॉक प्रमुख पद का सोमवार को फैसला होगा। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शाम को ब्लॉक भवन पहुंचकर एसपी एस. आनंद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निगोही विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख पद पर सचिन वर्मा हैं। सचिन वर्मा पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे हैं। रोशनलाल वर्मा के भाजपा छोड़कर सपा में जाने और चुनाव हारने के बाद से ही ब्लॉक प्रमुख के पद पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। कई महीने से विरोधी गुट सक्रिय हो रहा था। निगोही क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर जिला प्रशासन ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए 29 अगस्त की तिथि निर्धारित की थी।
इसके मद्देनजर निगोही विकास खंड भवन में अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। एडीओ पंचायत प्रमोद गंगवार ने बताया कि 29 अगस्त को दोपहर 11 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जायगी। 1:15 बजे से 3:15 बजे तक मतदान होगा। मतपेटी रख दी गई हैं। 3:15 बजे से मतगणना होगी। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने निगोही विकास खंड पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।