फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vaccination

शाहजहांपुरः वैक्सीन लगाने पहुंची टीम, कोटेदार चकमा देकर भागा

Sat, 29 May 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
vaccination
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार के गांव टाह खुर्द कलां में कोरोना वैक्सीन लगाने पहुंची टीम को कोटेदार ने कोई सहयोग नहीं दिया और चकमा देकर भाग निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम की सूचना पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और पुलिस भी गांव पहुंची लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मात्र दस लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

गांव टाह खुर्द कलां की आबादी करीब पांच हजार है और मतदाताओं की संख्या 3115 है। शुक्रवार को खुटार सीएचसी की टीम गांव टाह खुर्द कलां में कोरोना वैक्सीन लगाने पहुंची। काफी समझाने के बाद भी कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार नहीं हुआ। टीम ने मामले की जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार को दी। सीएचसी प्रभारी ने राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, विकास विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों को सहयोग के लिए कहा। सूचना पाकर एसीएमओ डॉ. लक्ष्मण प्रसाद और डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर इंद्र देव दीक्षित भी गांव पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों को बताया गया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही विकल्प है। सभी लोगों को बिना किसी अफवाह में आए वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने टीम के सदस्यों से कहा कि पहले गांव के कोटेदार और प्रधान के घर के सदस्यों को वैक्सीन लगाई जाए। इसके बाद टीम कोटेदार के घर पहुंची, लेकिन कोटेदार आधार कार्ड लाने का बहाना कर घर से गायब हो गया। कोटेदार के परिवार के लोगों ने भी वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीम प्रधान के घर पहुंची। प्रधान की मां व पिता ने वैक्सीन लगवाई। कुछ लोगों ने टीम को धमकी भी दी। सूचना पर खुटार से पुलिस बल भी गांव पहुंचा, लेकिन काफी समझाने के बाद भी मात्र दस लोगों ने ही वेक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव टाह खुर्द कलां में कोटेदार ने वैक्सीन लगाने गई टीम का कोई सहयोग नहीं किया। कोटेदार ने खुद भी वैक्सीन नहीं लगवाई और आधार कार्ड लाने का बहाना कर भाग निकला। पुलिस भी गांव पहुंची थी। एसडीएम को भी जानकारी दी गई है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और सभी लोगों से अपील है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। - डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एसीएमओ, शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed