{"_id":"efa53d5108f460c97f1aa367f126d55d","slug":"urban-power-supply-disrupted-by-rain-during-the-earthing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान अर्थिंग से शहरी बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान अर्थिंग से शहरी बिजली सप्लाई ठप
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू होते ही शहर का बिजली नेटवर्क मंगलवार की रात गड़बड़ा गया। रात करीब 11 बजे गोविंदगंज सब स्टेशन से निकले टाउनहाल फीडर की लाइन अर्थिंग के कारण ट्रिपिंग के घेरे में आ गई। उधर, हथौड़ा सब स्टेशन के दोनों फीडर भी बंद हो गए। सब स्टेशन आपरेटर ने टाउनहाल की 11 केवी लाइन में बाधा बन रही पेड़ की डालें हटाकर आधी रात के बाद बिजली सप्लाई शुरू करा दी, लेकिन हथौड़ा में हुए लाइन फाल्ट बुधवार को सुबह ठीक हो पाने से कई इलाकों के लोग पूरी रात बिजली को तरस गए।
मंगलवार को देर शाम से ही मौसम करवट बदलने लगा। रात दस बजे के बाद तेज हवा चलने के साथ आसमान पर छाए बादलों से बूंदाबांदी होने लगी। एक घंटे बाद बारिश का दौर शुरू होने के साथ तेज हवा चलनी शुरू हो गई। इस दौरान गोविंदगंज सब स्टेशन से निकली टाउनहाल फीडर की 11 केवी लाइन के तारों से सिविल लाइन में गोविंदगंज रेलवे कॉलोनी के पास पेड़ की डालें उलझ गईं। इससे लाइन अर्थिंग की चपेट में आने से फीडर ट्रिप हो गया।
उधर, हथौड़ा के दोनों फीडरों वाली 11 केवी लाइनें भी खराब मौसम की चपेट में आकर ट्रिप हो गईं। गोविंदगंज सब स्टेशन के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा के निर्देश पर वहां के एसएसओ ने संविदा लाइन स्टाफ को मौके पर भेजकर टाउनहाल फीडर की लाइन से पेड़ की डालें साफ कराकर रात करीब एक बजे बिजली सप्लाई शुरू करा दी, लेकिन हथौड़ा के दोनों फीडरों की लाइन पेट्रोलिंग कराने पर वहां कई जंपर जले पाए गए। यह फाल्ट बुधवार को ठीक किए जा सके। इस कारण हथौड़ा, गन्ना शोध परिषद की आवासीय कालोनी, मोहम्मदी रोड आंशिक, हुसैनपुरा आदि क्षेत्रों के हजारों घरों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा।