{"_id":"b752c2e55ac0adfc056744021daff69c","slug":"urban-development-minister-made-city-park-colony-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री ने कराई सिटी पार्क कालोनी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री ने कराई सिटी पार्क कालोनी की जांच
शाहजहांपुर
Updated Sat, 18 Apr 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधीपुर में विकसित हो रही सिटी पार्क कालोनी में नियमों की अनदेखी करने के मामले में बसपा के एमएलसी जयेश प्रसाद की शिकायत को नगर विकास मंत्री आजम खां ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन) सदाकांत और सचिव (नगर विकास) ने कालोनी की जांच कराई। हालांकि, अभी संबंधित कालोनाइजर को इस बारे में शासन-प्रशासन से कोई अग्रिम दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
एमएलसी ने गत पांच फरवरी को प्रमुख सचिव आवास से इस मामले में शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान नगर विकास मंत्री को पत्र देकर बताया कि जहां सिटी पार्क कालोनी विकसित हो रही है, वह बाढ़ प्रभावित इलाका है। इसी क्षेत्र के कुछ हिस्से का शहर के रसूखदार लोगों ने नक्शा पास करके वहां कालोनी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मंत्री आजम खां ने इस मामले में विभागीय सचिवों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिस पर शासन की टीम ने जांच की औपचारिकता पूरी की।
चीफ टाउन प्लानर से स्वीकृत है नक्शा
‘कालोनी का हिस्सा फ्लड जोन में नहीं आता है। सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी ले लिए गए हैं। तहसीलदार, एसडीएम और एडीएम से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही लखनऊ में चीफ टाउन प्लानर ने 12 हेक्टेयर जमीन के नक्शे को स्वीकृति दी है। शासन स्तर से कुछ अधिकारी पिछले दिनों जांच कर गए हैं, लेकिन अभी तक उच्च स्तर से कोई नए निर्देष नहीं मिले हैं।’
विज्ञापन
-किशन अग्रवाल, कालोनाइजर, सिटी पार्क