{"_id":"5842c8144f1c1b626bde74fd","slug":"upon-disposal-problems-continue-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निस्तारण होने पर धरना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निस्तारण होने पर धरना जारी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ता कस्बा पुवायां के राजकुमार कोरी की भूमि सामान्य जाति के व्यक्ति के अपने नाम करा लेने के मामले में न्याय दिलाने, गांव फत्तेपुर में खाद के गड्ढों से कब्जा हटवाने, गांव बिलसिया दौलतपुर में चकमार्ग से कब्जा हटवाने, गांव बाजारपुर में चारागाह की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर 28 नवंबर से एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार और कानूनगो अवधेश बाजपेयी ने राजस्व टीम के साथ फत्तेपुर में खाद के गड्ढे और गांव बिलसिया दौलतपुर में चकमार्ग से यूकेलिप्टिस के 50 पेड़ कटवाकर कब्जा हटवा दिया। गांव बाजारपुर में चारागाह की भूमि की पैमाइश कराई गई। चारागाह से रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाया जाएगा। उधर एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी मामलों का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को धरना स्थल पर अनिल सिंह यादव, सत्यवान अवस्थी, नन्हीं देवी, शिवराम, रविंद्र, मनोज कुमार यादव, माया देवी, अनीता देवी, कृष्णा देवी, सविता देवी, रामाधार, रामकृष्ण संतोष कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन