फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'UP to change the purpose of the change, not to change the government'

‘परिवर्तन का मकसद यूपी बदलना, सरकार बदलना नहीं’

Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 'UP to change the purpose of the change, not to change the government'
शाहजहांपुर में अ‌म‌ित शाह।
बरेली मोड़ पर शनिवार दोपहर भाजपा की परिवर्तन रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश और ममता बनर्जी पर चुटीले व्यंग्य किए। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के बारे में बताते हुए कहा, परिवर्तन का मकसद सरकार, मुख्यमंत्री या मंत्री बदलना नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश को बदलना है। इसे समृद्ध प्रदेश बनाना है। कहा, पिछले 15 साल में यहां सपा-बसपा और बसपा-सपा का खेल चला और इस दौरान दूसरे कई सूबे कहां से कहां पहुंच गए लेकिन यूपी विकास के लिहाज से पिछड़ा रहा। इतना समय कम नहीं होता। सबसे ज्यादा दिमाग वाले युवा, मेहनतकश मजदूर और किसान, गंगा-जमुना नदियों की देन से अच्छा भूजल स्तर, अच्छी उपजाऊ कृषि भूमि आदि होने पर भी तरक्की नहीं हुई। यहां के युवा दूसरे प्रदेशों में टैक्सी चलाते हुए मिलते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पांच साल का हिसाब देने को कहा। बोले, केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों की तुलना में एक लाख करोड़ रुपये यूपी को ज्यादा दिए लेकिन यहां की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 92 योजनाओं को निचले स्तर पर लागू नहीं होने दे रही। ये नोटबंदी का बहाना बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, विकास की बात नहीं कर रहे। यहां सपा-बसपा की सरकारें परिवार और जाति की होती हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताया। 
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री के सपा में मुख्तार अंसारी के शामिल होने का विरोध करने पर भी चाचा द्वारा उन्हें शामिल करने का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मुख्तार, अफजाल, अतीक, आजम किस-किस को निकालेंगे, सपा ही खत्म हो जाएगी। कहा, गुंडामुक्त, भूमाफियामु्क्त, भ्रष्टाचारमुक्त और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा वाला शासन सिर्फ भाजपा ही दे सकती है और उसके लिए दो तिहाई बहुमत की सरकार बननी जरूरी है। लोकसभा चुनाव में यूपी की जनता ने 80 में से 73 सीटें भाजपा को दीं तभी मोदी केंद्र में अच्छे से सरकार चला रहे हैं। कल्याण सिंह के राज का जिक्र करते हुए कहा कि तब गुंडे या तो जेल में थे या प्रदेश के बाहर। सूबे में भाजपा सत्ता में आई तो फिर यही होगा। यहां के हर युवा को उसी के जनपद में परिवार के साथ रहते हुए रोजगार मुहैया होगा। 
विज्ञापन

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 साल में सत्ता में रहने के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। इसमें अंतरिक्ष (टूजी और इसरो), आकाश (हेलीकाप्टर), धरती (सीडबल्यूसी), पाताल (कोयला) और समंदर तक को नहीं छोड़ा। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर राजनीतिक दलों के चंदा लेने की पद्धति पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन वह न होकर हंगामे के बीच सत्र समाप्त करा दिया। सपा, बसपा कांग्रेस, ममता, केजरीवाल सिर्फ नोटबंदी का जप कर रहे हैं लेकिन पता नहीं चल रहा कि इनका क्या लुटा। सात नवंबर तक कहते थे कि काले धन के लिया क्या किया, आठ नवंबर से कहने लगे कि यह क्यों किया। नोटबंदी से तकलीफ उनको है जिनके अरबों-खरबों रद्दी हो गए। ममता और मायावती के चेहरे का नूर चला गया, उनकी उम्र 10 साल ज्यादा दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने आतंकवाद, नक्सलवाद और कालाबाजारी को एक कलम से बंद कर दिया। जनता को 50 दिनों की तकलीफ होगी लेकिन 50 साल के लिए देश सुधर जाएगा। मोदी ने नौकरी मेें भर्ती के लिए भ्रष्टाचार मिटाने को इंटरव्यू प्रथा खत्म कर दी लेकिन यूपी में सपा-बसपा इसका विरोध कर रहे हैं। सपा सरकार फसल बीमा का प्रीमियम नहीं भर रही है क्योंकि उन्हें भय है कि पीएम की लोकप्रियता बढ़ जाएगी। अखिलेश अभी से हार मान चुके हैं तभी तो कांग्रेस से गठबंधन की बात कर रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस और अजीत सिंह भी एक हो जाएं तो भी भाजपा को सूबे में सत्तासीन होने से नहीं रोक पाएंगे। राहुल बाबा तो आलू की फैक्ट्री लगाने की बात करते हैं जबकि वह खेतों में होता है। वह पूछते हैं कि ढाई साल में क्या किया, जवाब है कि भाजपा ने बोलने वाला पीएम दिया। पहले कश्मीर पर पाकिस्तानी सेना गोलीबारी की शुरूआत करती थी और वही खत्म भी करती थी लेकिन अब अंत भारतीय फौज करती है और गोली का जवाब गोला से दिया जाता है। कांग्रेस राज में सैनिक का सिर काटकर पाकिस्तान ने भेजा तो कुछ नहीं किया लेकिन अब पाकिस्तानियों ने उड़ी में हमला बोला जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से देते हुए पाकिस्तानियों को उनके यहां घुसकर मारा। उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि धर्म चाहे कोई भी हो, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा होनी चाहिए। रैली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कृष्णा राज के अलावा रैली प्रभारी दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी, सुनील बंसल, रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रोशन लाल वर्मा, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, महामंत्री डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed