फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Nikay Chunav more than 55 percent voting in Shahjahanpur district

UP Nikay Chunav: शाहजहांपुर में नोकझोंक और झड़पों के बीच 55.48 प्रतिशत मतदान, नगर निगम में सबसे कम

Thu, 11 May 2023 11:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 May 2023 11:13 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। नगर निगम में सबसे कम वोट पड़े, जबकि तेज धूप होने के बावजूद कस्बों में खूब मतदान हुआ। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav more than 55 percent voting in Shahjahanpur district
शहर के बूथ पर मतदाताओं की कतारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम समेत शाहजहांपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में छिटपुट घटनाओं और झड़पों को छोड़कर मतदान शांति के साथ संपन्न हुआ। 55.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे कम मतदान नगर निगम क्षेत्र में हुआ। यहां केवल 50.78 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। 

विज्ञापन


अल्हागंज नगर पंचायत 73.09 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर रहा। नगर निगम समेत अन्य निकायों में फर्जी वोटिंग की सूचना पर दिनभर पुलिस दौड़ती रही। कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। जिले में 242 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 654 मतदान स्थल थे। मतदेय स्थलों में बीती रात से ही डेरा डाले मतदानकर्मियों ने सुबह छह बजे से मतदान की तैयारी शुरू कर दी। कस्बों में तीखी धूप के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह दिखाया।

विज्ञापन

दोपहर में सबसे कम वोटिंग हुई

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशियों के एजेंट के सामने ईवीएम और मतपेटिकाओं की सील पीठासीन अधिकारियों ने खोली। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। सुबह धीरे-धीरे कर लोग पहुंचे। सुबह नौ बजे तक जिले में केवल 09.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके बाद मतदान की रफ्तार ने तेजी पकड़ी। हालांकि दोपहर एक से तीन बजे तक सबसे कम वोटिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तीन से छह बजे तक फिर मतदाताओं ने तेजी दिखाई। घर का कामकाज निपटाने के बाद महिलाएं वोट डालने पहुंचीं तो मतदान प्रतिशत ने गति पकड़ी। शहर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने अपना वोट डाला। सुरेश कुमार खन्ना सुबह सात बजे ही प्रताप इंक्लेव स्थित बूथ में वोट डालने पहुंच गए थे।

जिले में कुल मतदान प्रतिशत में

सुबह नौ बजे- 9.42
पूर्वाह्न 11 बजे-20.65
दोपहर एक बजे-32.23
दोपहर तीन बजे-43.30
शाम पांच बजे- 49.92
शाम छह बजे-55.48

शाहजहांपुर में हुआ मतदान प्रतिशत में 

1.शाहजहांपुर नगर निगम - 50.78
2. पुवायां नगर पालिका- 66.67
3. तिलहर नगर पालिका- 60.34
4. जलालाबाद नगर पालिका- 61.50
5. कलान नगर पंचायत- 54.02
6. नगर पंचायत खुदागंज- 62.27
7. नगर पंचायत खुटार- 64.65
8. नगर पंचायत बंडा- 56.98
9. नगर पंचायत कांट- 65.87
10. नगर पंचायत कटरा-53.74
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 73.09
12. नगर पंचायत निगोही- 56.40
कुल मतदान - 55.48

ईवीएम और मत पेटिकाएं हुईं जमा

एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र से 325 पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम और कांट नगर पंचायत से 29 पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाएं जमा कराई। इनको प्रेक्षकों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। स्ट्रांग रूम अधिकारियों के सामने सील कर दिए गए। अब मतगणना के दिन शनिवार को ईवीएम और मतपेटिकाएं बाहर निकाली जाएंगी। स्ट्रांग रूम के पास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी इनकी निगरानी की जाएगी। वहीं तिलहर, जलालाबाद और पुवायां में स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं रखवा दी गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed