{"_id":"62b43211303007264b062d05","slug":"up-case-of-taking-money-by-false-love-crime-news-shahjahnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रुपयों की खातिर किया प्रेम, अधिकारी बन गई तो प्रेमी से मोड़ लिया मुंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रुपयों की खातिर किया प्रेम, अधिकारी बन गई तो प्रेमी से मोड़ लिया मुंह
Thu, 23 Jun 2022 02:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:57 PM IST
सार
कोर्ट ने महिला नायब तहसीलदार पर रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। कोर्ट का यह आदेश बंडा थाने पहुंच चुका है, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोर्ट ने गैर जनपद में तैनात एक महिला नायब तहसीलदार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बंडा के थाना प्रभारी ने बताया कि आदेश मिल गया है, जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बंडा के गांव बसंतापुर गुरविंदर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि 2012 में वह दिल्ली में कोचिंग करने गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती ने अपने परिवार के साथ षड्यंत्र कर उनको प्यार के जाल में फंसा लिया। वह युवती की मंशा समझ नहीं पाए और युवती से प्रेम करने लगे। युवती अपनी हर जरूरत पूरी करने के लिए नकद राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराती रही।
विज्ञापन
करीब 21 लाख रुपये की राशि उसने युवती को दी
वह युवती को तमाम जगह घुमाने भी ले गया और जहां भी परीक्षा होती, वहां युवती को लेकर जाता था। सारा खर्चा भी वह ही उठाता था। युवती ने अपने परिवार की जरूरतों के लिए उनसे नकद रुपये लिए, जो उसने युवती के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। करीब 21 लाख रुपये की राशि उसने युवती को दी। इस दौरान युवती और उसके परिवार के लोग उसे शादी का आश्वासन देते रहे। इस दौरान युवती की नियुक्ति नायब तहसीलदार पद पर हो गई। इसके बाद भी उसने युवती के कहने पर दो एसी लगवाए और एक चार पहिया वाहन सहित जरूरत का तमाम सामान खरीद कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने केवल रुपयों की खातिर ही प्रेम का दिखावा किया
नियुक्ति के बाद युवती और उसके परिवार के लोगों का व्यवहार उसके प्रति उपेक्षापूर्ण हो गया। उसने पूर्व संबंधों और धन खर्च करने की बात कही तो युवती ने अपने परिवार और एक पुरुष मित्र से षड्यंत्र कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसे विश्वास हो गया कि युवती ने केवल रुपयों की खातिर ही प्रेम का दिखावा किया था। उसने मामले में एसपी को पत्र भी दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने बंडा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिल गया है। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन