फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Up Board Result

पुवायां : पास हुए तो खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

Sun, 01 Aug 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Up Board Result
शाहजहांपुर में हाई स्कूल में पास हुए संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र खुशियां मनाते हुए । स - फोटो : SHAHJAHANPUR
पुवायां। यूपी बोर्ड इंटरमीडियट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम दोपहर बाद जारी हो गया। कई छात्र, छात्राओं ने घर पर तो कई ने अपने कॉलेज जाकर परिणाम देखा। कॉलेजों में मेधावी बच्चों की हौसला आफजाई की गई।
विज्ञापन

पुवायां इंटर कॉलेज का हाईस्कूल और इंटरमीडियट परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र, छात्राओं ने खुशी का इजहार किया। इंटर में कॉलेज के 330 छात्र, छात्राओं में 140 प्रथम और 131 द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। इंटर में शार्दूल पांडे, हिमांशु शुक्ला, पंकज कुमार और हाईस्कूल में राजा, आलोक, शिवम तिवारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में 260 बच्चों में सभी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

पुवायां के प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में दया शंकर टॉपर रहे। लखन सिंह और पारुल मिश्रा ने दूसरा और प्रज्ञा सक्सेना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडियट में पूर्णिमा शुक्ला टॉपर रहीं। सारिका आनंद ने दूसरा और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रबंधक राम नारायण मेहरोत्रा, सह प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य योगेंद्र मोहन ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा के शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रतीक्षा वर्मा ने 82.2 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिलाष द्वितीय और शालिनी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कला वर्ग में गौरी देवी 72.8 ने प्रथम, साक्षी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में देवकीनंदन ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, जितिन सिंह ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और गुरविन्दर सिंह ने 88 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
-
तिलहर : सौ फीसदी रहा रिजल्ट, बच्चों के खिले चेहरे
तिलहर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट परीक्षा में रोहित सिंह ने 86.6% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजीत मिश्रा ने 83.8% और चित्रांश गुप्ता ने 81.2% अंक पाकर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में छात्र अर्पित गंगवार ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्र यश गंगवार ने 91.33% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और छात्र योगी सक्षम और दिव्यांशु गंगवार दोनों 90. 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश हरबोला ने सभी उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

किसान इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा में मोहम्मद अल्फाज ने 81.8% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र प्रिंसी गंगवार ने 80.6% अंक पाकर द्वितीय स्थान और अतुल यादव ने 79.6% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा काजोल यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 91.68% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही छात्रा अंजलि पटेल ने 85. 17% अंक पाकर द्वितीय स्थान और पलक यादव ने 84.5% अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह यादव ने बताया कि हाई स्कूल में 213 और इंटर में 325 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सरला देवी इंटर कॉलेज में इंटर परीक्षा में छात्रा शीतल ने 85.4% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि छात्रा काकुल मिश्रा नें 83.8% अंक पाकर द्वितीय स्थान पाया है। हाईस्कूल परीक्षा में अंजलि ने 90. 84% अंक पाकर प्रथम स्थान और आराध्या ने 92.50 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने बताया कि उनका परीक्षा फल 70% रहा है उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मां शारदा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा निगार ने 87% अंक पाकर प्रथम स्थान आदिल ने 83% अंक पाकर द्वितीय स्थान और अयान ने 82. 66% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक सोमपाल मौर्य ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed