फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   up board exam,students absent

2976 परीक्षार्थियों को रास नहीं आई गणित, छोड़ी परीक्षा

Wed, 13 Apr 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
up board exam,students absent
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित विषय और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग का पेपर हुआ। इसके साथ ही हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के 2976 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा के लिए 25177 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 22201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 2976 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग का फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए 422 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 403 ने परीक्षा दी और 19 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल का कोई पेपर नहीं था। इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 4401 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 4038 उपस्थित तथा 353 गैरहाजिर रहे। दोनों ही पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से निपटी।
विज्ञापन

आज होगी इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा
इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गया था। इसकी पुन: परीक्षा के लिए 13 अप्रैल की तिथि नियत की गई है। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह प्रथम पाली में 8:00 बजे से 11:15 बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन व सख्ती के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसकी तैयारियां मुकम्मल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed