फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Board: Evaluation of answer sheets started

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू

Sun, 24 Apr 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of answer sheets started
शाहजहांपुर के जीआईसी में यूपी बोडज् परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्याकंन का परीक्षकों को प्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाओं के समापन बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार को शुरू हो गया। इससे पहले प्रशिक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिले में छह मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इनमें इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज और एसपी कॉलेज में तथा हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, एबीरिच इंटर कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज में होगा। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर जांचने के लिए उत्तरपुस्तिकाओं को भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षकों को कॉपियां जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। जीआईसी में परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रेमशंकर सक्सेना ने परीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक परीक्षक को 20-20 कॉपियां जांचने के लिए दी गईं। सोमवार को मूल्यांकन कार्य गति पकड़ेगा, ताकि समय से परिणामों की घोषणा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कॉपी जांचने के 13 और जलपान के 20 रुपये मिलेंगे
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की एक कॉपी जांचने के लिए शिक्षकों को 11 रुपये और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन पर 13 रुपये भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। उन्हें मूल्यांकन केंद्र पर जलपान के खर्च के तौर पर 20 रुपये और ट्रांसपोर्ट के लिए 27 रुपये का भुगतान भी होगा।

सबसे ज्यादा कॉपियां एबीरचि इंटर कॉलेज में भेजीं
सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए भेज दिया है। जीआईसी में 71849, एसपी कॉलेज में 55308, इस्लामियां इंटर कॉलेज में करीब 55000, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में 71457, एबीरिच इंटर कॉलेज 108043 तथा जनता इंटर कॉलेज में लगभग 94000 कॉपियों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed