फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP 100 Time Response: Shahjahanpur ranked third in the range

यूपी 100 टाइम रिस्पांस: रेंज में शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर

Mon, 02 Oct 2017 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
UP 100 Time Response: Shahjahanpur ranked third in the range
यूपी 100 गाड़ी का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। यूपी 100 के टाइम रिस्पांस मामले में बरेली जोन के नौ जिलों में रामपुर ने बाजी मारी है। बरेली दूसरे और बदायूं तीसरे नंबर पर है। शाहजहांपुर को छठा स्थान मिला है। हालांकि, बरेली रेंज में शाहजहांपुर ने तीसरा और बदायूं ने दूसरा स्थान हासिल किया है। बरेली पहले नंबर पर रहा है। यूपी 100 की शासन स्तर से हुई मॉनीटरिंग पर आई रिपोर्ट के बाद टाइम रिस्पांस की तस्वीर साफ हो गई है। जिन जिलों का प्रदर्शन खराब रहा है वहां हालात में सुधार की हिदायत भी दी गई है। 
विज्ञापन

कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ कोई भी आपराधिक वारदात होने पर सबसे पहले मौके पर पहुंचने का जिम्मा यूपी 100 पर होता है। यूपी 100 में शामिल गाड़ियां इंटरनेट के साथ जीपीएस से भी लैस होती हैं। कॉल मिलने के बाद यूपी 100 को देहात और शहरी इलाकों में पहुंचने का समय निर्धारित है। सरकार की मंशा है कि कॉल मिलने के बाद यूपी 100 जल्द से जल्द मौके पर पहुंचे। इसके लिए समय-समय पर टाइम रिस्पांस टेस्ट लिया जाता है। हाल ही में जांचे गए टाइम रिस्पांस में पीलीभीत काफी पिछड़कर जोन में नवें और रेंज में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद 15 मिनट 18 सेंकेंड में मौके पर पहुंच कर रामपुर पहले, 15 मिनट 46 सेकेंड के साथ बरेली दूसरे नंबर पर है। 18 मिनट 35 सेकेंड में कार्रवाई के साथ जोन में बदायूं ने तीसरा और 22 मिनट आठ सेकेंड के साथ जोन में शाहजहांपुर छठे नंबर पर रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed