{"_id":"57a9e24f4f1c1b2b12ee4e0d","slug":"unknown-vehicle-s-grip-come-in-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो रोजा/कांट।
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोजा में के बरतारा गांव के पास युवक की कुचलकर मौत
कांट क्षेत्र में केआर पेपर मिल के सामने वृद्ध पुजारी की मौत
अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रोजा क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर बरतारा गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर क्षेत्र के गांव चकभिटरा निवासी रापाल पुत्र टीकाराम की मौत हो गई। शव बुरी तरह से कुचला हुआ था। मंगलवार की सुबह उसका शव सड़क पर पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त हुई। गांव वालों के मुताबिक अपने चाचा सीताराम के साथ रहता था। उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। सोमवार की शाम वह गुर्री जाने की बात कहकर निकला था। अनुमान है कि सड़क हादसे में रात वापस आते समय वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
उधर, कांट क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी 60 वर्षीय छोटे लाल करीब पांच सालाें से केआर पेपर मिल के सामने बने शिव मंदिर में पुजारी थे। वह मंदिर की देखभाल करते थे और वहीं रहते थे। रात में करीब 12 बजे मिल के गेट नंबर एक के सामने वह जख्मी हालत में पड़े मिले। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।