{"_id":"6a8c84e69d89a63cf20b230b","slug":"university-admission-dates-extended-students-get-another-chance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182624-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथियां बढ़ीं, विद्यार्थियों को मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथियां बढ़ीं, विद्यार्थियों को मिला एक और मौका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने छात्रहित में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। जिन विषयों और पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रह गई हैं, उनमें प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से दोबारा ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन का अवसर दिया गया है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर 200 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क जमा करने के बाद पुन: प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में 27 अगस्त तक जमा करनी होगी। वहीं विश्वविद्यालय परिसर या संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश का यह अवसर केवल उन्हीं विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए है, जिनमें सीटें रिक्त हैं। सुधार विंडो पंजीकरण प्रक्रिया के समानांतर खुली रहेगी।
विज्ञापन
शासन के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित हैं। निर्धारित शैक्षणिक मानक पूरे कराने के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रवेश समन्वयक ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों में आवेदन और दस्तावेज जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।