फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Universally condemned the terrorist attack, the Pakistani flag burnings

आतंकवादी हमले की सर्वत्र भर्त्सना, फूंके पाकिस्तान के झंडे

Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Universally condemned the terrorist attack, the Pakistani flag burnings
फूंके पाकिस्तान के झंडे - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले की सर्वत्र भर्त्सना हो रही है। आतंकवादी गतिविधियों में शामिल पाकिस्तान के खिलाफ संगठनों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जगह-जगह पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले और झंडे फूंके जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों ने भी पाकिस्तान को ललकारते हुए एकबार फिर लड़ाई के मैदान में उतरने की प्रतिबद्धता जाहिर की। 
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जिला पूर्व सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले एकत्र हुए पूर्व सैनिकों ने उरी में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पाकिस्तान को चेतावनी दी कि यदि उसने आतंकवादियों शरण देना और भारत के विरुद्ध उकसाना बंद नहीं किया तो वह हर परिस्थिति में कार्य करने और युद्ध के मैदान में उतरने को दृढ़ संकल्पित हैं। पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सूबेदार मेजर आरके वर्मा, सूबेदार मेजर एमएम वर्मा, सतपाल सिंह यादव, प्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, कुनेंद्र पाल सिंह, राज बहादुर सिंह, राजवीर सिंह वर्मा, उदयवीर सिंह, श्री राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शिवसेना ने फूंका पाकिस्तान का झंडा
शिवसेना ने उरी में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला और झंडा फूंका। इस दौरान शिव सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तानी झंडा फूंकने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने, सेना को पाकिस्तान के खिलाफ खुली छुटी देने, पाकिस्तान से सभी राजनीतिक, आर्थिंक और व्यापारिक संबंध खत्म करने आदि मांगें शामिल की गईं। प्रदर्शन में नगर प्रमुख अमन नैयर, सुनील कनौजिया, मोहित श्रीवास्तव, सर्वेश, मुन्नूलाल, रिंकू, होशियार सिंह, मनीष नैयर, वीरपाल, सोनू, रमेश कुमार, विजय कुमार, महेश कुमार, मनेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधिया स्कूल के बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर उरी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्कूल के कानूनी सलाहकार नील जौहरी, प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य जूही खान, प्रीति सिंह, शोएब, मुईन, फरीद, राजेश, सचिन, बृजेश, संजीव सिंह, प्रवीण दीक्षित आदि ने भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
हिंदू शक्तिदल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल ने उदासीन अखाड़ा बड़ी संगत में सभा कर उरी में शहीद हुए सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की अपील केंद्र सरकार से की गई। सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष शिवनंदन सागर, महंत मथुरा प्रसाद, सरोज मिश्रा, मुन्नालाल, अनुराग, राम प्रकाश शर्मा, रमेश चंद्रा, स्वदेश शर्मा, राजीव पटेल, अभिषेक द्विवेदी, संजय जौहरी, मुकेश कश्यप, ओमकार पटेल आदि शामिल रहे। 
कटरावासियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला 
मीरानपुर कटरा। जम्मू कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लिए जाने को आक्रोशित नगरवासियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया।

बृहस्पतिवार को नगर के तमाम युवा एवं नागरिक मेन चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान इन आतंकवादियो को शह दे रहा है। एक दिन पाकिस्तान को यही आतंकवादी ही नेस्तनाबूत कर देंगे। इसके बाद युवाओं ने जमकर भड़ास निकाली और नारेबाजी करते हुए मेन चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया। इस मौके पर खुदागंज के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, सद्दाम अंसारी,  अनिल कुमार सिंह, अंशुल गुप्ता, गुंजन गंगवार, रिशु गुप्ता, विपिन यादव, मजीद अंसारी, परवेज अहमद, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed