फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   unit set up

महिला जिला कार्यकारिणी की निशा और महानगर की रुचि बनीं अध्यक्ष

Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
unit set up
अखिल भारतीय वैश्य समाज की बैठक में चुनी गई महिलाओं का स्वागत करतीं समाज की पदाधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई का गठन रविवार को हुआ। प्रदेश महामंत्री किशोर गुप्ता की सहमति से जिला व महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। दोनों ही कार्यकारिणी में 21-21 सदस्य शामिल किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री डॉ. अर्चना अग्रवाल व सारिका अग्रवाल ने जिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष निशा गुप्ता, महामंत्री कविता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेखा गुप्ता को घोषित किया। संरक्षक अर्चना अग्रवाल व नैमिषा गुप्ता ने महानगर कार्यकारिणी की अध्यक्ष रुचि गुप्ता, महामंत्री डिंपल गुप्ता, प्रिया गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोना गुप्ता को बनाया। नगर की टीम में नगराध्यक्ष रिचा गुप्ता, महामंत्री साक्षी गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्वेता गुप्ता बनाईं गईं। इनकी घोषणा संरक्षक शात्या गुप्ता, प्रशंसा गुप्ता द्वारा की गई।
विज्ञापन

नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद सर्वसम्मति से 22 अक्तूबर को करवा चौथ कार्यक्रम एक होटल में दोपहर 2:00 बजे से करने का निर्णय लिया। इसमें डांडिया, बेस्ट डांस, करवा क्वीन, कैटवॉक, सोलह शृंगार क्वीन, एक मिनट क्विज प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व वैश्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी करवाया जाएगा। इस दौरान पारुल गुप्ता, सोमा गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, रीता अग्रवाल, रेनू गुप्ता, पूनम, नीलम, बबिता गुप्ता, नेहा गुप्ता, आशा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सरिता अग्रवाल, माधुरी गुप्ता, पायल गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed