फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uniforms and textbooks to be traced anywhere

यूनीफार्म और पाठ्य पुस्तकों का कहीं अता-पता नहीं

Sun, 26 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान को जैसे ग्रहण लगा है। योजनांतर्गत बच्चों को मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और यूनीफार्म का अभी तक कहीं अता-पता नहीं है। जबकि शैक्षिक सत्र आरंभ हुए तीन माह बीत चुके हैं, जिसमें एक माह और दस दिन का ग्रीष्मावकाश भी शामिल है, लेकिन अभी तक पाठ्य पुस्तकें और यूनिफार्म बच्चों से कोसों दूर हैं। बतादें कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर स्कूलों और माध्यमिक कॉलेजों तथा मदरसों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ के छात्र-छात्राओं को शासन से प्रतिवर्ष निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और दो-दो सेट यूनिफार्म मुहैया कराई जाती है। वैसे किताबें एक-सवा माह तक बच्चों तक पहुंच ही जाती हैं और यूनीफार्म भी जैसे-तैसे बच्चों के तन पर सज जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पता चला कि पाठ्य पुस्तकों के लिए तो अभी तक टेंडर ही फाइनल नहीं हो सके हैं। जब शुरुआती कार्रवाई ही पूरी  नहीं है तो कब किताबें प्रकाशित होंगी और कब बच्चों के बस्तों तक पहुंचेंगी यह तो ऊपरवाला ही जानता है। विभाग के पास जो पुराना स्टाक था वह बांटा जा चुका है, गिनी-चुनी किताबों से जैसे-तैसे कोर्स घिसट रहा है। जब सभी बच्चों को किताबें ही नहीं मिलेंगी तो गुणवत्तापरक शिक्षा और समय से कोर्स पूरा होने की बात करना ही बेमानी है। इसी तरह यूनीफार्म का मामला अधर में लटका हुआ है। शासन का आदेश होता है कि यूनिफार्म सिली-सिलाई न ली जाए, बल्कि बच्चों की नाप दिलाकर उनकी फिटिंग के अनुसार सिलाई जाए। सिलाई में भी अमूमन एक माह लग ही जाता है। यूनीफार्म का भी अभी तक कोई अता-पता नहीं है। कुछ बच्चे पुरानी यूनीफार्म पहनकर स्कूल पहुंचे भी लेकिन जिन बच्चों ने नवीन प्रवेश लिए हैं, वह साधारण वस्त्रों में ही स्कूल पहुंच रहे हैं। अब ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने में चंद दिन ही बचे हैं, ऐसे में बिना यूनीफार्म और पाठ्यपुस्तकों के बच्चे स्कूल पहुंचने को मजबूर होंगे।   
विज्ञापन


15 जुलाई तक यूनिफार्म बांटी जाएगी
शासन से यूनीफार्म उपलब्ध कराने का पत्र प्राप्त हो चुका है, लेकिन अभी बजट की प्रतीक्षा की जा रही है। बजट मिलते ही सभी स्कूलों में यूनिफार्म का काम शुरू करा दिया जाएगा। शासन ने 15 जुलाई तक यूनीफार्म उपलब्ध कराने को कहा है। इसलिए बजट भी जल्द मिलने की उम्मीद है। पाठ्य पुस्तकें भी उपलब्ध होने पर बांटी जाएंगी।  पीपी सिंह, सहायक लेखाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed