फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unfathomable is riding out of Ramji Leela Ramjiki

राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी

Thu, 15 Oct 2015 11:28 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Thu, 15 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Unfathomable is riding out of Ramji Leela Ramjiki
 ‘राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी’ फिल्मी गीत के बीच बुधवार रात जब भगवान परशुराम मंदिर से राम बारात की शुरूआत हुई तो भगवान राम की जय जयकार करती भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में हर तरफ उल्लास और उमंग का वातावरण बन गया था। इस बारात को देखने के लिए रोड साइड से लेकर छतों तक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों पर लोगों ने भगवान राम की बारात पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जबकि नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा समेत कई अन्य स्थलों पर शोभायात्रा में शामिल स्वरूपों का भोग लगाकर आरती उतारी गई। भारी भीड़ चलते कोतवाली समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे समय साथ बना रहा। सुबह से शुरू हुई तैयारियों के बीच लोगों ने सदर बाजार के मेन रास्ते को झालरों से सजाया। सुबह तड़के इस शोभायात्रा का समापन परशुराम मंदिर प्रागंण में राम सीता विवाह के आयोजन धनुष यज्ञ की लीला के साथ हो गया। शोभायात्रा में भगवान राम सीता, परशुराम, राधा कृष्ण, महिसाषुर मर्दिनी, शैया पर लेटे भगवान विष्णु समेत कई देवी देवताओं के मनोहारी स्वरूप शामिल थे। इस दौरान गोविंद मोहन द्विवेदी, संतोष गुप्ता, विजय मिश्रा, कमल सक्सेना, हरदयाल गुप्ता, रामू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुवायां में रामलीला मेले से निकली राम बारात
पुवायां। रामलीला मेले में बुधवार को भगवान राम ने धनुष तोड़कर पूरे जनकपुर को हर्षित होने का मौका दिया। बृहस्पतिवार को नगर में राम बारात भव्य तरीके से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बारात मेले से शुरू होकर राजभवन होते हुए नगर के कटरा बाजार, चौराहा बाजार, छावनी, कबीरदान मंदिर, तिराहा बाजार, कुरगंजा आदि से निकलकर मेला स्थल पर जाकर समाप्त हुई। बारात में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बारात में शामिल देव प्रतिमाओं का नगर में तमाम स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। राम बारात में भगवान शंकर, गणेश जी, भगवान नरसिंह, विष्णु जी, गुरु वशिष्ठ जी की झांकी सजाई गई थी।
मेला मंत्री राकेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि ऐतिहासिक मेले में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दुकानदारों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बारात आयोजन में मेला समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कटरा में धूमधाम से निकली राम बारात
मीरानपुर कटरा। मेला श्री रामलीला कमेटी की ओर से नगर में बृहस्पतिवार को श्री राम बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात में शामिल मनोहारी झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया।

श्री राम बारात की शुरुआत रामलीला मेला मैदान से हुई जो नेशनल हाईवे से होती हुई काशीनाथ फार्म हाउस पहुंचकर मेन बाजार से होती हुई वापस मेला स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। बारात में शामिल राम दरबार, राधाकृष्ण, कृष्ण-सुदामा, मां दुर्गा, भगवान शंकर-पार्वती, महिषासुर, भूवरिया डांस सहित तमाम झांकियों ने नगर वासियों का मन मोह लिया। बारात जिधर से भी गुजरी लोगों ने स्वरूपों को फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। बारात में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस को नेशनल हाईबे पर यातायात रोकना पड़ा। बारात की व्यवस्था में डॉ. सालिगराम आर्य, सत्यप्रकाश गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन सुकेश गुप्ता, अमर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, जगदीश जोशी, अनूप अग्रवाल, अरविंद सिंह, मुन्नालाल शर्मा, मुरारी लाल, हरिओम, महेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा। बारात में सुरक्षा की दृष्टि से सीओ विजय शंकर मिश्र सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed