फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle and nephew died due to pickup hit the bike in Shahjahanpur

हादसे ने छीनी ईद की खुशियां: शाहजहांपुर में पिकअप की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मातम

Mon, 31 Mar 2025 10:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दानिश और उनके भतीजे की मौत हो गई। दानिश ईद के चांद का दीदार कर भतीजे को लेकर आइसक्रीम लेने जा रहे थे। दोनों की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।  

विज्ञापन
Uncle and nephew died due to pickup hit the bike in Shahjahanpur
दानिश और उनका भतीजा अजहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के मोहल्ला वाजिदखेल में रविवार रात पिकअप वाहन से बाइक सवार को टक्कर लग गई। हादसे में मोहल्ले के दानिश ( 47 वर्ष) और उनके पांच वर्षीय भतीजे अजहर उर्फ शीबू की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से ईद के त्योहार पर उनके घर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार शाम ईद का चांद नजर आने का बाद दानिश अपने भतीजे अजहर को बाइक पर बैठाकर आइसक्रीम लेने के लिए निकले थे। बंगला सिरोदी के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। 


ये भी पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा, जहां डॉक्टर ने अजहर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दानिश की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस पिकअप चालक को तलाश कर रही है। ईद से पहले चाचा भतीजे की मौत से परिवार में मातम छा गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed