फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   udhyog vyapar mandal

व्यापारियों ने कपड़ा और फुटवियर पर जीएसटी दर बढ़ाने को जनता के साथ अन्याय बताया

Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
udhyog vyapar mandal
उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । संव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला कार्यकारिणी की कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के निवास पर रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कपड़ा और जूतों पर जीएसटी की दरें बढ़ाने को जनता के साथ घोर अन्याय बताते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

प्रांतीय सदस्य नामित हुए व्यापारियों को राज्य मुख्यालय से प्राप्त परिचय पत्र बांटे गए। व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि कपड़ा और जूते-चप्पल जन सामान्य की रोजमर्रा की चीजें हैं। केंद्र सरकार ने दोनों वस्तुओं पर जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करके जन विरोधी निर्णय लिया है, इसे तुरंत वापस लिया जाए। संचालन करते हुए जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी में कंपाउंड स्कीम बंद करने का उल्लेख किया।
विज्ञापन

कहा कि छोटे व्यापारियों में बेहद आक्रोश और भय व्याप्त है, क्योंकि इससे उनका उत्पीड़न बढ़ेगा। नगर कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल खत्म होने का उल्लेख करते हुए जिलाध्यक्ष दुआ ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश नेतृत्व से परामर्श कर नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। बैठक में धर्मपाल रैना, मुकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, संजीव राठौर, अभिषेक गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कमाल फहीम, शहबाज खां, राजन चोपड़ा, मोहम्मद रफी, गौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता, शकील खां, सुल्तान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed