{"_id":"61a3d8ea0734f4426c6333b3","slug":"udhyog-vyapar-mandal-shahjahanpur-news-bly467618331","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने कपड़ा और फुटवियर पर जीएसटी दर बढ़ाने को जनता के साथ अन्याय बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने कपड़ा और फुटवियर पर जीएसटी दर बढ़ाने को जनता के साथ अन्याय बताया
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । संव
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला कार्यकारिणी की कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के निवास पर रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कपड़ा और जूतों पर जीएसटी की दरें बढ़ाने को जनता के साथ घोर अन्याय बताते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन
प्रांतीय सदस्य नामित हुए व्यापारियों को राज्य मुख्यालय से प्राप्त परिचय पत्र बांटे गए। व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि कपड़ा और जूते-चप्पल जन सामान्य की रोजमर्रा की चीजें हैं। केंद्र सरकार ने दोनों वस्तुओं पर जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करके जन विरोधी निर्णय लिया है, इसे तुरंत वापस लिया जाए। संचालन करते हुए जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी में कंपाउंड स्कीम बंद करने का उल्लेख किया।
विज्ञापन
कहा कि छोटे व्यापारियों में बेहद आक्रोश और भय व्याप्त है, क्योंकि इससे उनका उत्पीड़न बढ़ेगा। नगर कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल खत्म होने का उल्लेख करते हुए जिलाध्यक्ष दुआ ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश नेतृत्व से परामर्श कर नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। बैठक में धर्मपाल रैना, मुकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, संजीव राठौर, अभिषेक गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कमाल फहीम, शहबाज खां, राजन चोपड़ा, मोहम्मद रफी, गौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता, शकील खां, सुल्तान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।