फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two smugglers arrested with 22 kg opium from roadways bus stand in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: नेपाल से हो रही अफीम की तस्करी, रोडवेज बस अड्डे से बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 05:33 PM IST
सार

लखनऊ एसटीएफ की टीम को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करों की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बस अड्डे से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with 22 kg opium from roadways bus stand in Shahjahanpur
पकड़े गए तस्कर और बरामद माल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एसटीएफ, एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस को मंगलवार रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डे से मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। इनसे 22 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार रात एसटीएफ लखनऊ की टीम को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करों द्वारा चरस की खेप लेकर जाने की सूचना मिली थी। एसटीएफ ने एसओजी व सदर पुलिस के साथ घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस अड्डे से बिहार राज्य निवासी दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। 
विज्ञापन


एसपी एस.आनंद ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में रितेश पटेल उर्फ दीपलाल और मोहन पटेल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के जनपद बेतिया के रहने वाले हैं। तस्करों से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है। 2060 रुपये भी मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन के रूप में काम करते हैं तस्कर

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है, जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। एसपी के अनुसार, बिहार से अनिल नामक व्यक्ति ने उन्हें नेपाल से अफीम लाकर दी थी। यह माल उन्हें पश्चिमी यूपी व हरियाणा, पंजाब में सप्लाई करना था। दोनों कैराना के बस अड्डे पर पहुंचकर अनिल को फोन करते थे। उसके बाद अनिल अपने फोन से शादाब को कॉल कर माल की डिलीवरी लेने के लिए भेजता। 

शादाब अफीम लेने के साथ ही 30 से 40 हजार रुपये नकद देता। बाकी रकम अनिल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते। एसपी ने बताया कि आरोपी पूर्व में पांच से छह बार चरस तस्करी कर कस्बा कैराना तक गए। उन्हें पांच हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से रुपये मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed