फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two sides clashed with sticks when cattle entered a field.

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशुओं के खेत में घुसने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Wed, 11 Feb 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed with sticks when cattle entered a field.
मीरानपुर कटरा। खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर में सोमवार रात गोवंशीय पशुओं को खेत से भगाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए। मीरानपुर कटरा सीएचसी पर उपचार के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब एक बजे कृष्णपाल गंगवार व नरवीर गंगवार अपने खेतों पर गोवंशीय पशुओं से गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। गोवंशीय पशुओं को खेतों से भगाकर एक-दूसरे के खेत में करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। बुधवार की सुबह खेत से घर आते ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन

मारपीट में कृष्णपाल गंगवार, रामपाल गंगवार, गेंदनलाल, दीपांशु, गेंदनलाल की पुत्री प्रसून घायल हो गई। दूसरे पक्ष के नरवीर गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गए। खुदागंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed