फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two places to start a special yoga camp

दो स्थानों पर शुरू हुए विशेष योग शिविर

Sat, 13 Jun 2015 09:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 13 Jun 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Two places to start a special yoga camp
 योग विज्ञान संस्थान ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सीतापुर नेत्र चिकित्सालय और टाउनहाल स्थित शहीद पार्क में आठ दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिए। विश्व योग दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दोनों शिविर सुबह सवा पांच से सवा छह बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि विश्व योग दिवस पर घोषित किए गए कामन योगा प्रोटोकाल के तहत निर्धारित प्राणायाम और योगासन का अभ्यास साधकों को कराया जा रहा है। प्रशिक्षक राम निवास अग्निहोत्री, ज्योति गुप्ता, गीता पांडेय, रतन खन्ना, विपिन रस्तोगी, जीसी मिश्रा, तेजवीर गुप्ता, सौम्या कुमार, रोजी गंभीर, कृष्ण मोहन कनौजिया, डॉ. एसपी मिश्रा आदि ने निर्धारित आसनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इधर, विवेकानंद योग संस्थान के मुख्य संयोजक जीएस वर्मा ने बताया कि विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान की ओर से स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। इच्छुक साहित्य प्रेमी लेख और कविताएं 17 जून तक खिरनीबाग स्थित योग संस्थान के कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। वहीं, केंद्रीय विद्यालय एक के योग प्रशिक्षक राकेश श्रीवास्तव ने योग को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशिक्षक के नेतृत्व में ही योग करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास कमरे के बजाय खुले मैदान अथवा छत पर करना अधिक लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग: शांति एवं सामंजस्य पर हुई कार्यशाला
जलालाबाद। नेहरू युवा केंद्र शाहजहांपुर की ओर से मदनापुर में पड़ोसी युवा संसद कार्यक्रम के तहत योग शांति एवं सामंजस्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमरसिंह राणा ने किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी ने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ्य, समृद्ध, संस्कारवान, शिक्षित एवं उदारवादी विश्व का निर्माण किया जा सकता है। पूर्व में मुख्य अतिथि अनुग्रह नारायण पाठक ने योग को वैदिक सभ्यता की देन बताते हुए कहा कि योग के द्वारा ही समस्त मानव जाति को स्वस्थ रखा जा सकता है। समाज सेवी आनंद त्रिवेदी ने योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताते हुए लोगों से उसका अभ्यास करते रहने की अपील की। संचालन राजेश सिंह चंदेल ने किया। इस मौके पर ओमवीर सिंह यादव, नेत्रपाल, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed