फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people killed in accidents

  सड़क हादसों में दो लोगों की मौत 

Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two people killed in accidents
दुर्घटाग्रस्त वाहन
 तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर गांव कपसेड़ा के पास सोमवार सुबह एक ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। इसमें डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना अल्हागंज क्षेत्र में रविवार शाम किसी अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। मुरादाबाद के नानक बाड़ी क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय अवधेश सुबह पांच बजे डीसीएम लेकर शाहजहांपुर होकर बरेली जा रहे थे। तभी कपसेड़ा गांव के पास बरेली की तरफ से आ रहा एक ट्रक उनकी डीसीएम से की भिड़ गया। दोनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि डीसीएम चालक और ट्रक में बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने डीसीएम चालक अवधेश को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवधेश के परिवार वालों को सूचना दी। हादसे में घायल हुए ट्रक में सवार मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी बिलाल, नईम और सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव ठिंगरी निवासी 50 वर्षीय गंगाचरन रविवार शाम पड़ोस के गांव दौलतपुर गए थे। वहां से रात करीब आठ बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर गांव कोटा के पास उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पता लगने पर परिवार वाले उन्हें जलालाबाद के नगरिया अस्पताल ले गए। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे का पता लगने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नन्ही देवी व एक बेटा और एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed