{"_id":"68be985e34224d3c370c5b2b","slug":"two-people-died-after-iron-pipe-touching-a-high-tension-power-line-in-shahjahanpur-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से छुई नल की सरिया, करंट लगने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से छुई नल की सरिया, करंट लगने से दो लोगों की मौत
Mon, 08 Sep 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:32 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तिलौओ गांव में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कमल देव और सत्यवीर के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में नल ठीक करते समय सरिया हाईटेंशन लाइन में छूने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें लेकर परिजन बदायूं के उसावां गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराखुर्द निवासी कमल देव सिंह (38 वर्ष) रविवार शाम को गांव तिलौआ में अपने खेत की रखवाली करने गए थे। उनका वहां ट्यूबवेल है। वह वहीं रात में सोते थे। शाम को तिलौआ निवासी सत्यवीर (36 वर्ष) ने अपना नल सही करने की बात कमलदेव से कही थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह छह बजे कमल देव गांव तिलौआ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी साइकिल खड़ी कर दी। सत्यवीर के दरवाजे के सामने रोड किनारे नल लगा है। सत्यवीर ने कमलदेव से नल की सरिया खिंचवाने को कहा। दोनों मिलकर नल की सरिया खींचने लगे।
विज्ञापन
करंट लगने से बुरी तरह झुलसे
सरिया की लंबाई अधिक होने के कारण सरिया ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन में टच हो गई, जिससे सरिया में करंट आ गया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
परिजन दोनों को लेकर बदायूं के उसावां के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद सत्यवीर की पत्नी आरती, पुत्री प्रियंका, पुत्र अंशुल का रो-रोकर बुरा हाल है।