फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two nominated for indecency with police in Holika Dahan dispute

Shahjahanpur News: होलिका दहन विवाद में पुलिस से अभद्रता पर दो नामजद

Sun, 26 Mar 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two nominated for indecency with police in Holika Dahan dispute
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी में होलिका में समय से पूर्व आग लगाने का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगाया गया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों से अभद्रता, गालीगलौज और बाइक की चाबी छीनने का वीडियो वायरल हुआ था। घटना के 18 दिन के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सात मार्च को होलिका दहन को लेकर पुरानी मंडी में हंगामा हो गया था। होलिका में समय से पूर्व आग लगाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की थी। उनके साथ गालीगलौज करते हुए दौड़ाया था। पथराव होने की बात भी सामने आई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान लिया गया। उप निरीक्षक मनोज कुमार की ओर से कस्बे के संतोष मिश्रा और रजत समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मनोज ने रिपोर्ट में बताया कि पुरानी मंडी में होली देखने जाने के दौरान कुछ लोग हंगामा करते हुए मिले थे। उन्हें शांत करने के बाद पूछताछ में 12 बजे से पहले होली में आग लगाने की बात सामने आई थी। एक व्यक्ति ने होली के चारों ओर लगे दीपक पर बच्चे का हाथ लगने से आग लगने की बात बताई थी। आरोप है कि संतोष और रजत ने अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। धमकाते हुए उन्हें भगा दिया। 24 मार्च को दोनों ने धमकाते हुए ऐसे ही पुलिस का विरोध करने की बात कही। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से अभद्रता करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वीडियो के जरिये लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। - अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed