{"_id":"6429628b77ba52a7c10937a4","slug":"two-men-killed-in-road-accident-on-lucknow-delhi-national-highway-in-shahjahanpur-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रॉला से टकराई डीसीएम, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रॉला से टकराई डीसीएम, चाचा-भतीजे की मौत
Sun, 02 Apr 2023 04:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Apr 2023 04:55 PM IST
सार
मेरठ के रहने वाले दोनों डीसीएम चलाते थे। शनिवार रात डीसीएम लेकर दोनों लखीमपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर के मौजमपुर क्षेत्र में उनकी डीसीएम ट्रॉले से टकरा गई।
विज्ञापन
शाहिद और अंजार के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मौजमपुर के पास शनिवार रात ट्रैक्टर लदे ट्रॉला से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव मंसूबपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने रविवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
गांव मंसूबपुर निवासी मोहम्मद शाहिद (25) और उसका भतीजे अंजार (24) दोनों डीसीएम चलाते थे। शनिवार रात दोनों डीसीएम लेकर लखीमपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर के मौजमपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रॉले से उनकी डीसीएम टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस दोनों के शवों को लेकर जिला अस्पताल आई। वहीं सूचना पाकर रविवार की सुबह उनके परिजन पहुंचे। पुलिस ने पोर्स्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके सुपुर्द कर दिया। उधर, पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन