{"_id":"5e72682c8ebc3e72bb688102","slug":"two-man-died-in-accident-shahjahanpur-news-bly4000205152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली/कांट। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बरूआरा निवासी राजवीर सिंह बुधवार सुबह पुवायां से मैजिक में सवारियों को बैठाकर शाहजहांपुर जा रहे थे। मैजिक पर पीछे की सीट पर थाना पुवायां क्षेत्र के गांव रतनपुर कुंडा निवासी रामसिंह बैठे थे। सुबह करीब 10 चालक ने मैजिक थाना सिंधौली क्षेत्र में वारापुर मोड़ के पास सवारियों को बैठाने के लिए रोकी तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे रामसिंह और एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल भेजा गया। रामसिंह ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं थाना कांट क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे रसूलापुर के पास डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी, इससे ट्रैक्टर चालक थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ खालसा निवासी राजकुमार की मौत हो गई। राजकुमार ट्रैक्टर ट्रॉली से बिजली के चार खंभे और तीन ट्रांसफार्मर लेकर शाहजहांपुर से जलालाबाद जा रहे थे, तभी रास्ते में डीसीएम की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबकर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।