फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two killers of cement trader arrested they were shot openly after a minor dispute in shahjahanpur

शाहजहांपुर: सीमेंट व्यापारी के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद के बाद सरेआम मार दी थी गोली

Sun, 24 Oct 2021 04:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 04:02 PM IST
सार

शाहजहांपुर में मामूली विवाद के बाद सीमेंट व्यापारी को दो लोगों ने सरेआम गोली मार मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्यारोपियों को महज चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
two killers of cement trader arrested they were shot openly after a minor dispute in shahjahanpur
सीमेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

होटल में मामूली विवाद के बाद सरेआम सीमेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के चार घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार हत्यारोपी रूबल यादव ने बताया कि शाम को करीब आठ बजे वह अपने साथी मोहब्बत अली के साथ उसकी स्कूटी से केरूगंज मंडी सिथत ओमी होटल पर खाना खाने गया था। यहां उसने और मोहब्बत अली ने शराब पी। खाना खाकर जब वे लोग करीब नौ बजे होटल से बाहर निकल रहे थे तभी वहां पर बैठे सीमेंट व्यवसायी मनीष कपूर और दिनेश ने उसे टोक दिया। इसी बात पर उन लोगों का आपस में विवाद बढ़ गया। रूबल ने तमंचा निकाल लिया और डराने के लिए हवाई फायर कर दिया। इसके बाद वे लोग स्कूटी से वहां से जाने लगे तो मनीष ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। मोहब्बत अली चिल्लाया कि गोली मार दो वरना पकड़े जाएंगे। रूबल ने तमंचे से मनीष के सीने पर गोली मार दी। स्कूटी पर सवार होकर वे लोग मौके से भाग गए। पकड़े जाने से वे लोग रात भर शहर के बाहर रहे। उन लोगों के पास रुपये नहीं थे। सुबह करीब छह बजे वे लोग रूबल के घर से रुपये लेने आए थे ताकि शहर से कहीं भाग जाएं। तभी पुलिस ने उन लोगों को हनुमत धाम के पास नए पुल से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस को उनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और खोखा मिला है। एसपी एस आनंद ने बताया कि मृतक के भाई रवि कपूर की तहरीर पर चौक कोतवाली क्षेत्र में रूबल यादव पुत्र स्व. फूल सिंह यादव निवासी बिसरात थाना चौक कोतवाली और मोहब्बत अली निवासी तारीन बहादुरगंज थाना सदर बाजार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रूबल यादव पर मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं। वारदात सिर्फ दबंगई दिखाने में अंजाम दी गई थी। मोहब्बत अली रूबल के साथ था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed