फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two in hospital Hours stalled career

जिला अस्पताल में दो घंटे ठप रहा कामकाज

Thu, 31 Dec 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 31 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two in hospital Hours stalled career
जिला अस्पताल परिसर में लैब टेक्नीशियन के घर हुई चोरी के खुलासे को लेकर बृहस्पतिवार को अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने दो घंटे का बहिष्कार किया। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल आवासीय परिसर में लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार के घर से 24 दिसंबर को दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई थी। चोरी के खुलासे को लेकर संयुक्त जिला अधिकारी चिकित्सालय अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ने दो घंटे के कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन समिति ने सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इसमें अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे। इन्होंने सीएमएस को दिए ज्ञापन में कहा कि चोरी का दो जनवरी तक खुलासा नहीं हुआ तो चार जनवरी को गेट मीटिंग करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कार्य बहिष्कार की वजह से सुबह अस्पताल पहुंचे मरीजों को दवाई के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ लग गई।  इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ. वाईपी गौतम, सचिव डॉ. अजय नागर, जयपाल सिंह, अनिल दीक्षित, डॉ. वीके सिंह, डॉ. शबाहत हुसैन, डॉ. एपी आर्या, डॉ. ओएस कनौजिया, डॉ. सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वाले पकड़े जाएं
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को एक बैठक करके कन्नौज में स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संघ के महामंत्री सुदीप शुक्ला ने कन्नौज के उमर्दा ब्लाक में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। कोषाध्यक्ष विनीत पांडेय ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करना चाहिए। बैठक में डॉ. अंकिता यादव, डॉ. सलीम उल्ला खां, डॉ. अमन, डॉ. गौरव रस्तोगी, हरिकेश, गिरीश शर्मा, अनुराग पांडेय, धीरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
शाहजहांपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से इंडेन वॉटलिंग प्लांट जमौर में ट्रक चालकों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ट्रक चालकों नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, ब्लड शुगर, एचआईबी आदि की जांच की गई।

अस्पतालों में आज लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
शाहजहांपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत पांच वर्ष आयु के सभी बच्चों सहित किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं की सेहत की जांच के लिए शुक्रवार को सभी सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीडीओ पुलकित खरे ने बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे लाभार्थियों को शिविर में लाकर अपने सामने उसकी स्वास्थ्य जांच कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में अति कुपोषित श्रेणी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed