{"_id":"58b192d54f1c1b0511b24eb2","slug":"two-hours-of-electricity-glitches-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से दो घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से दो घंटे ठप रही बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदगंज स्थित 33 केवी सब स्टेशन के टाउनहाल फीडर की लाइन में शुक्रवार रात तकनीकी खराबी आ जाने से करीब दो घंटे तक सैकड़ों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली सप्लाई ठप रही। सब स्टेशन के यार्ड में जांच करने पर पता चला कि लाइन से जुड़े उपकरण में खराबी आने से बिजली सप्लाई में व्यवधान पड़ा। सर्दी के दौरान लाइन फाल्ट के कुछ मामलोें को अपवाद मानें तो शहर के लोगों को 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती रही। हाल के दिनों में तापमान बढ़ने और तेज हवाएं चलने से शहरी क्षेत्र का बिजली नेटवर्क गड़बड़ाने लगा है। शुक्रवार को टाउनहाल फीडर की 11 केवी लाइन में शाम सात बजे के बाद से ट्रिपिंग होने लगी। हर 10-15 मिनट के अंतराल पर टाउनहाल से लेकर दुर्गा होटल के पीछे सिविल लाइंस साउथ तक बत्ती गुल होने लगी। क्षेत्रवासियों के फोन पर इसकी सूचना देने पर भी सब स्टेशन के एसएसओ और लाइनमैन ने पहले तो यही माना कि ओवरलोडिंग के कारण तार गर्म होने और तेज हवा से लाइनों के तार टकराने से ट्रिपिंग हो रही है। रात करीब सवा नौ बजे बत्ती गुल हो गई। इस पर सब स्टेशन स्टाफ ने यार्ड में जांच शुरू की, लेकिन तार सही हालत में होने से फौरी तौर पर लाइन में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। बाद में एसएसओ की सूचना पर वहां पहुंचे प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्र ने दोबारा यार्ड की मशीनरी चेक की तो पता चला कि टाउनहाल फीडर की लाइन पर लगे टीपीएमओ का एक ब्लेड जलकर टूट गया है। यह खराबी रात करीब 11 बजे ठीक हो सकी। इस दौरान इलाके के लगभग चार सौ घरों में अंधेरा रहा।
विज्ञापन