फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two hours of electricity glitches stalled

तकनीकी खराबी से दो घंटे ठप रही बिजली

Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोविंदगंज स्थित 33 केवी सब स्टेशन के टाउनहाल फीडर की लाइन में शुक्रवार रात तकनीकी खराबी आ जाने से करीब दो घंटे तक सैकड़ों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली सप्लाई ठप रही। सब स्टेशन के यार्ड में जांच करने पर पता चला कि लाइन से जुड़े उपकरण में खराबी आने से बिजली सप्लाई में व्यवधान पड़ा। सर्दी के दौरान लाइन फाल्ट के कुछ मामलोें को अपवाद मानें तो शहर के लोगों को 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती रही। हाल के दिनों में तापमान बढ़ने और तेज हवाएं चलने से शहरी क्षेत्र का बिजली नेटवर्क गड़बड़ाने लगा है। शुक्रवार को टाउनहाल फीडर की 11 केवी लाइन में शाम सात बजे के बाद से ट्रिपिंग होने लगी। हर 10-15 मिनट के अंतराल पर टाउनहाल से लेकर दुर्गा होटल के पीछे सिविल लाइंस साउथ तक बत्ती गुल होने लगी। क्षेत्रवासियों के फोन पर इसकी सूचना देने पर भी सब स्टेशन के एसएसओ और लाइनमैन ने पहले तो यही माना कि ओवरलोडिंग के कारण तार गर्म होने और तेज हवा से लाइनों के तार टकराने से ट्रिपिंग हो रही है। रात करीब सवा नौ बजे बत्ती गुल हो गई। इस पर सब स्टेशन स्टाफ ने यार्ड में जांच शुरू की, लेकिन तार सही हालत में होने से फौरी तौर पर लाइन में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। बाद में एसएसओ की सूचना पर वहां पहुंचे प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्र ने दोबारा यार्ड की मशीनरी चेक की तो पता चला कि टाउनहाल फीडर की लाइन पर लगे टीपीएमओ का एक ब्लेड जलकर टूट गया है। यह खराबी रात करीब 11 बजे ठीक हो सकी। इस दौरान इलाके के लगभग चार सौ घरों में अंधेरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed