फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two brothers aboard moped in road accident

सड़क हादसे में मोपेड सवार दो भाइयों की मौत

Sat, 28 Oct 2017 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
 Two brothers aboard moped in road accident
माौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर/अल्हागंज। अल्हागंज क्षेत्र मेें फर्रुखाबाद रोड पर शुक्रवार शाम रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर मोपेड सवार दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा के गांव रसवां खुर्द निवासी 45 वर्षीय शकील खां अपने छोटे भाई 35 वर्षीय सलीम खां के साथ शुक्रवार को मोपेड से जलालाबाद तहसील आया था। यहां से जमीन से संबंधित कुछ जरूरी अभिलेख लेकर दोनों भाई वापस जा रहे थे। शाम लगभग 6 बजे जब दोनों फर्रुखाबाद रोड पर फतेहपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने फर्रुखाबाद की ओर से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने मोपेड सवार दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। दोनों के पास मिले मोबाइल पर नंबरों की डायरी के आधार पर उनके घर वालों को जानकारी दी, तब उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने अनुबंधित बस को भी कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया। वहीं सूचना पाकर देर रात मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed