फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two accused arrested for defrauding in Shahjahanpur

UP News: लाखों रुपये की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो जिलों के 500 लोगों को लगाया चूना

Mon, 08 Sep 2025 12:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 12:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में दूध कलेक्शन सेंटर स्थापित कराने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने करीब 500 पशुपालकों से लाखों रुपये की ठगी की है। 

विज्ञापन
two accused arrested for defrauding in Shahjahanpur
ठगी के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में दूध कलेक्शन सेंटर स्थापित कराने के नाम पर पशुपालकों से 20-20 हजार रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनुमान है कि आरोपियों ने 400 से 500 लोगों से लगभग 80 लाख से एक करोड़ रुपये तक की ठगी की है।

विज्ञापन

 
गांव कुइयां निवासी सुमित त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि निगोही के गांव सफौरा निवासी मोहित ठाकुर ने उनके सहित तमाम लोगों को एक डेयरी का दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के नाम पर जमानत राशि के रूप में 20-20 हजार रुपये जमा कराए थे। सेंटर नहीं खुलने पर लोगों ने मोहित से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल  बंद मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खौफनाक: लखीमपुर खीरी में बेटे के सामने पिता को खींच ले गया मगरमच्छ, नाले में मछली पकड़ने गए थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर स्थित कार्यालय जाने पर पता चला कि मोहित कार्यालय बंद कर और किराये का आवास छोड़कर भाग गया है। सुमित ने खुटार, पूरनपुर, पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र से 400 से अधिक लोगों से ठगी की आशंका जताई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

पशुपालकों को दिया था प्रलोभन 
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि खुटार पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच में जुटी थी। शनिवार की रात मोहित और उसके गांव के ही साथी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जून में पशुपालकों को दूध की एक डेयरी के कलेक्शन सेंटर के नाम पर प्रलोभन दिया और सभी से 20-20 हजार रुपये लिए। 

इसके तहत फर्जी एग्रीमेंट भी तैयार कराए गए और तमाम लोगों से दूध चेक करने की मशीन के नाम पर रुपये ठगने शुरू कर दिए और पूरनपुर में ऑफिस भी खोल लिया, जिससे लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ सके। तमाम लोगों को ठगने के बाद वे लोग भाग गए। 

यह भी पढ़ें- बाढ़ में बहे दो दोस्त: शाहजहांपुर में रील बनाते वक्त हुआ हादसा, तीन युवकों को लोगों ने बचाया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो गत्ते के डिब्बों में मशीन के कवर, दो-दो दूध खरीद रजिस्टर, दो स्टील की डोलची, प्लास्टिक की दूध सैम्पल की शीशी, दूध की मशीन साफ करने के प्लंजर और चार एग्रीमेंट बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

परिचित के बैंक एकाउंट में जमा कराते थे रुपये
दूध का कलेक्शन सेंटर खुलवाने के नाम पर ठगी करने वाले मोहित और श्याम सिंह ने निगोही के गांव धुलिया के अपने परिचित बेबी सिंह को कर्ज दिलाने का झांसा देकर बैंक में खाता खुलवाया था। खाते में जो मोबाइल नंबर लगा था उसका सिम मोहित ने ले लिया था, जिससे जनसेवा केंद्र, यूपीआई आदि से रुपये निकालने में काई समस्या न हो। अभी आरोपियों ने 25-30 लोगों से दूध की डेयरी के नाम पर ठगी की बात कबूली है। पूरनपुर और सेहरामऊ उत्तरी पुलिस भी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 

बनवाया था फर्जी आधार कार्ड
आरोपी मोहित ने लकी ठाकुर निवासी एकतानगर बीसलपुर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा है। वह पशुपालकों को अपना नाम लकी ठाकुर ही बताता था। एग्रीमेंट के साथ वह फर्जी आधार कार्ड भी लोगों को देता था। आरोपी ने कुछ लाेगों को दूध चेक करने की मशीन के नाम पर खाली डिब्बे भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed