{"_id":"57a9f0664f1c1b3a1cee45b2","slug":"truck-stuck-in-the-mud-putting-jam-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मिट्टी में फंसा, लगा हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक मिट्टी में फंसा, लगा हाईवे पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह तीन बजे हुई बारिश
दोपहर बाद बहाल हुआ यातायात
मंगलवार सुबह करीब तीन बजे आई तेज बारिश के दौरान गांव बझेड़ा के पास फंसे ट्रक को समय रहते न हटवाए जाने से कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस प्रशासन के हरकत में न आने से स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हाईवे के अलावा इससे जुड़े शाहजहांपुर रोड तथा कोला होकर दिल्ली जाने वाले रोड पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। सुबह करीब पांच बजे पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे जाम तो खुल गया, लेकिन सुचारू रूप से यातायात देर शाम को शुरू हो पाया। करीब आठ दस घंटे के इस भयंकर जाम में फंसे भूखे प्यासे लोग त्राहि त्राहि कर उठे।
बताते हैं कि फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहा एक ट्रक किसी से बचने के प्रयास में पटरी से उतरने के बाद फंस गया और उसने आधी रोड घेर ली। इसके बाद जैसे तैसे वाहन पास होते रहे, लेकिन सुबह करीब तीन बजे आई भयंकर बारिश के बाद रोड साइड की पटरियां दलदल में तब्दील हो गईं और इधर-उधर से निकलने के प्रयास में कई वाहन कीचड़ में फंस गए और जाम लगता चला गया। जाम में फंसे लोगों के अनुसार उन लोगों ने सौ नंबर के अलावा संबंधित थानों में फोन लगाए, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल सकी। जब तक पुलिस सहायता पहुंची तब तक स्थिति यह हो गई कि हाईवे पर अल्हागंज से लेकर मदनापुर तक तथा इस हाईवे से जुड़े अन्य रोड भी जाम की चपेट में आ गए।
होटलों पर नहीं मिला खाना
कई ट्रक तथा प्राइवेट वाहन रात बारह बजे ही जाम में फंस गए। भूख तथा प्यास से बिलबिलाए लोग इस जरूरत को पूरा करने केे लिए जैसे तैसे कस्बे तक पहुंच सके, जो लोग पहले पहुंच गए उन्हें तो खाना पानी नसीब हो गया। तदाद ज्यादा होने के कारण कुछ देर बाद होटलों वालों ने भी हाथ खड़े कर दिए। रात ज्यादा हो जाने के कारण कोई दुकान खुली नहीं थी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी वाले भी दोषी
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे कई किलोमीटर ऐसी स्थिति में था जहां पटरी पर मिट्टी नाम की चीज नहीं थी। रोड साइड मिट्टी की जरूरत लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी, लेकिन विभाग द्वारा ध्यान जब दिया गया जब सावन में कांवर यात्रा की शुरूआत हुई और कुछ दिन पहले ही रोड साइड मिट्टी डाली गई। बरसात के चलते मिट्टी दब नहीं सकी और दलदल में तब्दील हो गई। रात ट्रक फंस जाने के बाद यदि पटरी सही होती तो जाम लगने की स्थिति नहीं आती।