फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck Power Poles Hit, fire

ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, लगी आग

Sun, 17 Jan 2016 11:17 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Truck Power Poles Hit, fire
नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात एक ट्रक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। बिजली का तार टूटने से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर लाखों का परचूनी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

अमरोहा के थाना सैद नगला क्षेत्र के गांव ढका ताल निवासी चालक विनीत गाजियाबाद से ट्रक में परचून  का सामान लादकर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जा रहा था। गाड़ी में उसके साथ हेल्पर महताब मौजूद था। रात करीब डेढ़ बजे टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे भूसा भरे ट्रक से बचने के चक्कर में विनीत ने ट्रक सड़क के नीचे उतार दिया। ट्रक असंतुलित होकर सामने लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। बिजली के तार टूटने से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। विनीत और महताब ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस पिकेट की सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग काफी मशक्कत के बाद बुझाई। ट्रक में भरा सारा सामान और टायर तक जलकर राख हो गए। सुबह होते ही मौके पर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ लग गई। विनीत के मुताबिक ट्रक में रखे 20 हजार रुपये, गाड़ी के कागजात और कपड़े आदि सामान जल गया। ट्रक में चावल, दाल, हल्दी, गर्म मसाला, तेल, घी आदि सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed